'कर गई चुल्ल' और 'झूमे जो पठान' फेम सिंगर सुकृति कक्कड़ ने की सगाई
'कर गई चुल्ल' और 'झूमे जो पठान' जैसे गानों के लिए मशहूर गायिका सुकृति कक्कड़ ने उद्यमी शौमिक शेट्टी से सगाई कर ली है। सुकृति ने इंस्टाग्राम पर प्रपोज़ल की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "आज, कल, हमेशा।" अरमान मलिक, विशाल ददलानी, सारा तेंदुलकर और स्टेबिन बेन समेत कई हस्तियों ने कमेंट्स में दोनों को बधाई दी है।