inshorts

'करीना जैसी बेटी चाहती हैं' कमेंट पर भड़कीं कियारा आडवाणी, कहा- गलत संदर्भ बंद करें

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने एक इंस्टाग्राम पेज पर उनकी और अभिनेत्री करीना कपूर की तस्वीर के साथ 'कियारा चाहती हैं कि उनकी बेटी में करीना के गुण हों' लिखे पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कियारा ने कहा कि यह फिल्म 'गुड न्यूज़' (प्रमोशन) के दौरान कहा था, पुराने इंटरव्यू को गलत संदर्भ में रखना बंद करें।