'कल्कि 2' विवाद के बीच दीपिका के सपोर्ट में आईं डायना पेंटी, कहा- वह बेहद प्रोफेशनल हैं
ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को कल्कि 2 से निकाले जाने के बीच ऐक्ट्रेस डायना पेंटी ने दीपिका का समर्थन किया है। उन्होंने एनडीटीवी युवा कॉन्क्लेव के दौरान बात करते हुए दीपिका के काम करने के तरीके की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद प्रोफेशनल बताया है। गौरतलब है कि दीपिका की यह दूसरी फिल्म है जिससे उन्हें बाहर कर दिया गया है।