'कल हो ना हो' का ऐक्टर आज रणबीर, आमिर, अमिताभ जैसे सितारों को दे रहा फिटनेस ट्रेनिंग
फिल्म 'कल हो ना हो' में डीजे फ्रैंकी रामदयाल का किरदार निभाने वाले दीपेश भट्ट उर्फ शिवोहाम ने फिल्म के बाद एक्टिंग छोड़ फिटनेस को करियर बनाया और वह सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं। उन्होंने रणबीर कपूर, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, जैकलीन फर्नांडिज़ और राम चरण जैसे सितारों को ट्रेनिंग दी है। वह एक फिटनेस वेंचर के सह-संस्थापक भी हैं।