'गुंडों की पिटाई' करती दिखीं महाकुंभ से मशहूर हुईं मोनालिसा, शूटिंग का वीडियो हुआ वायरल

प्रयागराज (यूपी) महाकुंभ में अपनी आंखों को लेकर मशहूर हुईं मोनालिसा का फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐक्शन सीन करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मोनालिसा गुंडों की पिटाई करती दिख रही हैं। गौरतलब है, मोनालिसा को फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी आगामी फिल्म 'डायरी ऑफ मणिपुर' में लिया है।