'गुड्डे' से शादी रचाने वाली ब्राज़ील की महिला ने किया टॉयलेट में चौथे बच्चे को जन्म देने का दावा
कपड़े के 'गुड्डे' से शादी करने वाली ब्राज़ील की 39-वर्षीय मेइरिवोन ने टॉयलेट में चौथे बच्चे (गुड्डे) को जन्म देने का दावा किया है। बकौल मेइरिवोन, उसके पहले से 3 बच्चे (कपड़े के पुतले) हैं और 22-दिसंबर को उसे प्रसव पीड़ा उठी और चौथे बच्चे का जन्म हुआ। कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट तो कुछ 'मानसिक समस्या' मान रहे हैं।