'गुम है किसी के...' के हर्षद अरोड़ा ने ऐक्ट्रेस मुस्कान राजपूत से रचाई शादी

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के अभिनेता हर्षद अरोड़ा ने 'नागिन 6' की ऐक्ट्रेस मुस्कान राजपूत से शादी रचा ली है। हर्षद ने शादी की क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "हमारी कहानी अभी शुरू हुई।" बकौल रिपोर्ट्स, हर्षद और मुस्कान की शादी उनके परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में हुई।