अमेरिकी मैगज़ीन 'वैरायटी' ने बुधवार को '100 ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स ऑफ ऑल टाइम' की सूची जारी की जिसमें शाहरुख खान 92वें स्थान पर हैं। वह इस सूची में शामिल इकलौते भारतीय सितारे हैं। पहले स्थान पर मर्लिन मुनरो, दूसरे पर हम्फ्री बोगार्ट और तीसरे पर चार्ली चैपलिन हैं। सूची में जैक निकोलसन चौथे और कैथरीन हेपबर्न पांचवें स्थान पर हैं।