'गोल्ड माइनिंग में निवेश करो, 5 साल की टैक्स छूट पाओ', भारत को अफगानिस्तान का बड़ा ऑफर
भारत में अफगानिस्तान के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अज़ीज़ी ने सोमवार को अपनी 6 दिन की यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने गोल्ड माइनिंग को सबसे बड़े अवसर के रूप में पेश किया और कहा कि जो भारतीय कंपनियां या निवेशक अफगानिस्तान की सोने की खदानों में पैसा लगाएंगे उन्हें 5 साल तक टैक्स में पूरी छूट मिलेगी।