'गुलदस्ता' बन पेरिस फैशन इवेंट में पहुंचीं उर्वशी रौतेला, अजीबोगरीब ड्रेस को लेकर हुईं ट्रोल

ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हाल ही में पेरिस के एक फैशन इवेंट में रेड कार्पेट पर 'गुलदस्ता' जैसी अजीबोगरीब ड्रेस पहनकर पहुंचीं जिसको लेकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हैं। उर्वशी ने थ्रीडी फ्लोरल डिज़ाइन वाला गाउन पहना था। एक यूज़र ने लिखा, "इससे अच्छे आउटफिट तो उर्फी जावेद के हैं।" अन्य यूज़र ने लिखा, "ड्रेस है या टेंट।"