'गोलमाल 5' की रिलीज़ डेट का हुआ एलान, सिनेमाघरों में अगले साल आएगी फिल्म
डायरेक्टर रोहित शेट्टी की गोलमाल फ्रेंचाइज़ी की फिल्म 'गोलमाल 5' की रिलीज़ डेट का एलान कर दिया गया है। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर बताया कि 'गोलमाल 5' 8 जनवरी 2027 को रिलीज़ होगी। रोहित ने कैप्शन में लिखा, "हंसी, मस्ती, आनंद, खुशी और परिवार…बस, और कुछ नहीं ❤️❤️❤️।"