'गनमास्टर जी9' के गाने में अवनीत कौर के स्टेप्स पर भड़के यूज़र्स, बोले- 25 साल की है बस
'गनमास्टर जी9' के एक गाने में अभिनेत्री अवनीत कौर के स्टेप्स पर यूज़र्स भड़क गए और वे अवनीत की तुलना 'पेद्दी' फिल्म में जाह्नवी कपूर के कैरेक्टर से कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने कहा कि अवनीत 25-साल की हैं और उन्हें एक ऑब्जेक्ट की तरह पेश किया जा रहा है। लोगों ने सेंसर बोर्ड की भी आलोचना की है।