inshorts

'गलत इंजेक्शन' लगाने से यूपी के निजी अस्पताल में बीजेपी नेत्री की हुई मौत

कानपुर (यूपी) में बीजेपी नेत्री सुनीता शुक्ला (56) की बुधवार को एक निजी अस्पताल में कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। सुनीता की बेटी के अनुसार, पैर के मामूली दर्द में मां को आईसीयू में भर्ती कर दिया गया। बकौल बेटी, कंपाउंडर के इंजेक्शन लगाने के 10 मिनट बाद तड़प-तड़पकर मां की मौत हो गई।