'चांद मेरा दिल' में रोबोट जैसे भरतनाट्यम परफॉर्मेंस के लिए ट्रोल हुईं अनन्या पांडे
फिल्म 'चांद मेरा दिल' में अभिनेत्री अनन्या पांडे का भरतनाट्यम वाला सीन वायरल हो गया है। उनके इस परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आलोचना की और इसे 'रोबोट' जैसा बताया। एक ने X पर लिखा, "भरतनाट्यम की शुरुआत 200 ईसा पूर्व में हुई थी और इसका अंत 2026 में अनन्या पांडे के साथ हो गया।"