ऐक्ट्रेस रोज़लिन खान ने ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के खिलाफ उन्हें कथित तौर पर 'चीप' कहने पर मानहानि का केस किया है जिसकी जानकारी उन्होंने एक इंस्टाग्रम पोस्ट पर दी। गौरतलब है कि रोज़लिन ने हिना खान पर उनके कैंसर को पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था और अंकिता ने रोज़लिन की इस टिप्पणी को 'चीप' कहा था।