ऐक्ट्रेस ज़ीनत अमान ने बताया है कि 1973 में रिलीज़ हुई फिल्म 'यादों की बारात' के गाने 'चुरा लिया है' में सफेद रंग की ड्रेस पहनने के लिए उन्हें निर्देशक नासिर हुसैन से झगड़ा करना पड़ा था। उन्होंने कहा, "वह मुझे 1960 के दशक की अभिनेत्रियों की तरह पेश करना चाहते थे...मैं अपनी शैली के अनुरूप कुछ पहनना चाहती थी।"