'छावा' के लिए मैंने अपना 25 किलो वज़न बढ़ाया: विक्की कौशल

फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाने वाले ऐक्टर विक्की कौशल ने बताया है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए 25 किलो वज़न बढ़ाया था। विक्की ने बताया कि फिल्म को बनने में 4 साल लगे और उन्होंने अपने किरदार के लिए घुड़सवारी व तलवारबाज़ी भी सीखी। इस फिल्म में रश्मिका मंदणा व अक्षय खन्ना भी हैं।