'छावा' को लेकर आलिया भट्ट ने की विक्की कौशल की तारीफ, लिखा- आप क्या हो?

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 'छावा' फिल्म में 'संभाजी महाराज' का किरदार निभाने वाले अभिनेता विक्की कौशल के अभिनय की तारीफ की है। आलिया ने 'छावा' फिल्म से विक्की की तस्वीर शेयर कर लिखा है, "विक्की कौशल, क्या हो आप???? छावा में आपके अभिनय को भुलाया नहीं जा सकता है।" बकौल रिपोर्ट्स, आलिया-विक्की जल्द फिल्म 'लव ऐंड वॉर' में नज़र आएंगे।