अभिनेता विक्की कौशल ने एक बच्चे का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह थिएटर में 'छावा' फिल्म खत्म होने के बाद खड़े होकर रोते हुए फिल्म के डायलॉग बोलते हुए नज़र आ रहा है। विक्की ने कैप्शन लिखा, "हमारी सबसे बड़ी कमाई, तुम पर गर्व है बेटा।" विक्की ने आगे लिखा, "काश, मैं तुम्हें गले लगा पाता।"