'जेठालाल' ने 'तारक मेहता...' के सेट पर पकड़ा शो के प्रोड्यूसर का कॉलर: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, 'तारक मेहता का...' के ऐक्टर दिलीप जोशी (जेठालाल) की अगस्त की शुरुआत में शो के सेट पर प्रोड्यूसर असित मोदी के साथ तीखी बहस हुई थी। जोशी ने कुछ दिनों की छुट्टी मांगी थी जिसको लेकर यह बहस हुई। बकौल रिपोर्ट, इस दौरान जोशी ने असित का कॉलर पकड़ा था और शो छोड़ने की धमकी दी थी।