उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है। इसपर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर लिखा, "जीतनेवाली पहली ‘26 सीटों’ से हुई है शुरुआत, मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात।" कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने नाराज़गी जताते हुए कहा था कि उनकी पार्टी किसी से भीख नहीं मांग रही है।