'जामतारा 2' के ऐक्टर सचिन ने 25 साल की उम्र में की आत्महत्या
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जामतारा 2' के ऐक्टर सचिन चांदवडे ने 25-वर्ष की उम्र में आत्महत्या कर ली है। खबरों के अनुसार, सचिन 23 अक्टूबर को पुणे स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटके पाए गए और घरवाले उन्हें तुरंत नज़दीकी अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और 24 अक्टूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।