बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' की बादशाहत बरकरार, पार किया ₹300 करोड़ का आंकड़ा
सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर 2' ने रिलीज़ के 7वें दिन ₹28.15 करोड़ कमाए हैं जिससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन ₹317.20 करोड़ पहुंच गया है। फिल्म ने ₹300 करोड़ का आंकड़ा पार कर रजनीकांत के करियर की ऐसी तीसरी फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 'जेलर' और '2.0' यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।