'जीविका दीदियों को ₹30,000 वेतन और सरकारी कर्मी का दर्जा', तेजस्वी ने किए बड़े वादे

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को कई बड़े वादे किए। उन्होंने कहा, "जीविका दीदियों (कम्युनिटी मोबिलाइज़र) को ₹30,000 वेतन और स्थाई कर उन्हें सरकारी कर्मचारी दर्जा देंगे...उनके ऋण माफ किए जाएंगे। हमारी सरकार बनने पर सभी संविदा कर्मियों को स्थाई किया जाएगा...MAA (M- मकान, A- अन्न और A- आमदनी) योजना लाएंगे।"

Load More