रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने वरुण ग्रोवर पर पलटवार करते हुए कहा है, "यह उनकी सोच है...मैंने निष्ठा से अपना किरदार निभाया।" ग्रोवर ने 'रामायण' के कलाकारों को लेकर कहा था कि वे नई 'रामायण' पर सवाल उठाकर ऐसा जता रहे, मानो पर्दे पर निभाए गए किरदारों के वे असली अवतार हों।