'झाड़ू' के तिनके बिखर रहे: 8 विधायकों के AAP छोड़ने पर PM मोदी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए 'आप' के 8 विधायकों द्वारा पार्टी छोड़े जाने पर कहा है, "वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखरने लगे हैं।" उन्होंने कहा, "दिल्ली की 'आपदा पार्टी' ने 11 साल बर्बाद कर दिए। दिल्ली के हर परिवार से प्रार्थना है कि सेवा का मौका ज़रूर दें।"