'टेक्निकल गुरुजी' ने शेयर की अपनी फिटनेस जर्नी, 2 बार घटाया 30-30 किलो वज़न

'टेक्निकल गुरुजी' नाम से फेमस यूट्यूबर गौरव चौधरी ने अपनी फिटनेस स्टोरी बताई है। उन्होंने बताया, "2020 में वज़न 105-किलोग्राम पहुंच गया था...कोविड के दौरान 4-महीने में 30-किलोग्राम वज़न घटाया...रोज़ 20-20 किलोमीटर वॉक करता था।" बकौल चौधरी, 2022 के बाद दोबारा 103-किलोग्राम पहुंचे वज़न को उन्होंने स्ट्रीक्ट डाइट-वर्कआउट से 75-किलोग्राम पहुंचाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ ₹350-380 करोड़ है।

Load More