'टॉयलेट जाने के बहाने जबरन घर में घुसे तेज प्रताप' कोर्ट पहुंचे अनुष्का के भाई ने लगाया आरोप
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के खिलाफ उनकी कथित गर्लफ्रेंड रहीं अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है। आकाश के अनुसार, 6 जून को तेज प्रताप ने टॉयलेट जाने के बहाने घर में घुसकर अनुष्का की बेटी उज्जैनी से मिलने की कोशिश की। तेज प्रताप ने आरोपों को 'निराधार' बताया है।