'टटीरी' विवाद में रैपर बादशाह की मुश्किलें और बढ़ीं, अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा नोटिस
राष्ट्रीय महिला आयोग ने सिंगर-रैपर बादशाह को उनके हरियाणवी गाने 'टटीरी' के विवाद पर तलब किया है। बकौल रिपोर्ट्स, आयोग ने गाने में कथित अश्लील व आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने बादशाह समेत गाने से जुड़े अन्य लोगों को भी पेश होने के लिए कहा है। गाने को सभी प्लैटफॉर्म्स से हटा लिया गया है।