inshorts

‘डीपसीक’ अरुणाचल को भारत का हिस्सा नहीं बताता, इस AI मॉडल पर प्रतिबंध लगे: कांग्रेस

कांग्रेस सांसद गोवाल पडवी ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि चीनी एआई चैटबॉट 'डीपसीक' अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा नहीं बताता है। उन्होंने कहा, "डीपसीक उत्तर प्रदेश को भारत का हिस्सा बताता है लेकिन अरुणाचल प्रदेश के बारे में पूछा जाता है तो इसका जवाब नहीं मिलता।" उन्होंने कहा, "ऐसे प्रौद्योगिकी का भारत में कोई स्थान नहीं है।"