‘डर’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ जैसी फिल्में छोड़ने का अफसोस नहीं: आमिर खान

अभिनेता आमिर खान ने रविवार को कहा कि उन्हें 'डर', 'बजरंगी भाईजान' और 'लगे रहो मुन्ना भाई' जैसी फिल्में छोड़ने का कोई अफसोस नहीं है। आमिर ने कहा, "जो कुछ भी हुआ, वह बेहतर हुआ।" उन्होंने कहा, "मुझे शुरुआत में जिन फिल्मों की पेशकश की गई उनमें से मैंने 9 या 10 फिल्मों के लिए हामी भर दी थी।"