कांग्रेस नेता उदित राज ने तेलंगाना की जातिगत जनगणना का हवाला देकर कहा है कि अगर ओबीसी वर्ग राहुल गांधी की बात को समझे और उनके दिखाए रास्ते पर चले तो राहुल गांधी उनके लिए दूसरे भीमराव अंबेडकर साबित होंगे। उनके इस बयान पर बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने कहा है कि यह बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान है।