'ताजमहल के अंदर से निकले शिव', परेश रावल की 'द ताज स्टोरी' पर विवाद; मेकर्स ने दी सफाई

अभिनेता परेश रावल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' के मोशन पोस्टर पर विवाद छिड़ गया है जिसमें ताजमहल की गुंबद से भगवान शिव को निकलता दिखाया गया है। मेकर्स ने कहा कि फिल्म धार्मिक मसलों पर नहीं बल्कि ऐतिहासिक तथ्यों पर केंद्रित है। दरअसल, कुछ लोगों का दावा है कि हिंदू मंदिर के स्थान पर ताजमहल बनाया गया।