'तुम तो ठहरे परदेसी' लिखने वाले गीतकार का हुआ निधन, ₹3,000 में लिखा था गीत
मशहूर गीतकार ज़हीर आलम का सोमवार को नागपुर में निधन हो गया। उन्होंने 90 के दशक के चर्चित 'गाने तुम तो ठहरे परदेसी' को लिखा था और इस गाने को गायक अल्ताफ राजा ने अपनी आवाज़ दी थी। कहा जाता है कि उन्हें इस गाने के लिए सिर्फ ₹3,000 मिले थे। बकौल रिपोर्ट्स, उनका जीवन आर्थिक तंगी में ही बीता।