'तारक मेहता...' फेम ऐक्टर गुरुचरण सिंह अस्पताल में भर्ती, कहा- हालत ज़्यादा खराब है

टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा चुके ऐक्टर गुरुचरण सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया, "हालत बहुत ज़्यादा खराब है...गुरुपर्व के अवसर पर गुरु साहिब जी ने मुझे एक नया जीवन दिया।" गौरतलब है गुरुचरण पिछले साल अप्रैल में करीब 25 दिनों के लिए लापता हो गए थे।