टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम ऐक्टर गुरुचरण सिंह के पिता हरगीत सिंह ने बताया है कि गुरुचरण अब खतरे से बाहर हैं और वह घर पर रिकवर कर रहे हैं। बकौल हरगीत, ऐक्टर अब खाना खा रहे हैं। खाना नहीं खाने व अत्यधिक कमजोरी के चलते गुरुचरण जनवरी की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराए गए थे।