ऐक्टर काजल पिसल ने टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा वकानी को रिप्लेस कर 'दयाबेन' का किरदार निभाने की खबरों को फर्ज़ी बताया है। उन्होंने बताया कि 2022 में उन्होंने 'दयाबेन' के रोल के लिए ऑडिशन दिया था और उस वक्त की पुरानी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं। 2017 से दिशा वकानी शो से गायब हैं।