'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के कंटेंट के अनधिकृत उपयोग पर दिल्ली HC ने लगाया प्रतिबंध
दिल्ली हाईकोर्ट ने टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के कंटेंट के अनधिकृत उपयोग पर प्रतिबंध लगाते हुए शो के कंटेंट वाले यूट्यूब वीडियो हटाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, मेकर्स ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर शो के वीडियो व डायलॉग्स का इस्तेमाल करने वाले यूट्यूब चैनल व सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई करने की मांग की थी।