'तुलसी' के बाद टीवी पर वापसी करेंगी 'कुमकुम'; नए शो का टीज़र जारी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से टीवी पर स्मृति ईरानी के वापसी करने के बाद टीवी सीरियल 'कुमकुम एक प्यारा सा बंधन' की 'कुमकुम' (जूही परमार) अब छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री जूही परमार अब टीवी सीरियल 'कहानी हर घर की' से वापसी कर रही हैं और शो का टीज़र भी जारी हो गया है।