केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म 'थम्मा' से किसिंग सीन का टाइम घटा दिया है। वहीं, 'अलेक्ज़ेंडर' की जगह 'सिकंदर' शब्द का इस्तेमाल किया गया है, 'अश्वत्थामा' शब्द को म्यूट किया गया, खून चूसने की आवाज़ धीमी की गई, ऐंटी स्मोकिंग स्टेटिक मेसेज को सुपरइंपोज़ किया गया और 'आज़ादी दूंगा' शब्दों को 'अय्याशी करता हूं' से बदला गया है।