'दि ओडिसी' की अनुवादक ने की क्रिस्टोफर नोलन की स्क्रिप्ट की आलोचना

होमर की प्रसिद्ध रचना 'दि ओडिसी' का अनुवाद करने वालीं ब्रिटिश-अमेरिकी यूनानी-रोमन साहित्य विशेषज्ञ एमिली विल्सन ने क्रिस्टोफर नोलन की 'दि ओडिसी' की स्क्रिप्ट को 'बेहद खराब' बताते हुए कहा कि इसमें मनोवैज्ञानिक, भावनात्मक, राजनीतिक और नैतिक गहराई नहीं है। विल्सन ने कहा कि इसमें कहानी कहने का तरीका दिखावटी है और ऐसी स्क्रिप्ट लिखने पर उन्हें शर्म आती।

Load More