'द ओडिसी' की रिकॉर्ड कमाई, 2 दिन में ही वसूल लिया पूरा प्रोडक्शन बजट
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने अपनी रिलीज़ के पहले वीकेंड में दुनिया भर में $264.1 मिलियन की कमाई की जो इसके $250 मिलियन के प्रोडक्शन बजट से ज़्यादा है। मैट डेमन स्टारर इस फिल्म ने अमेरिका व कनाडा में $124.5 मिलियन और विदेशों में $139.6 मिलियन कमाए। फिल्म में टॉम हॉलैंड, ऐन हैथवे और ज़ेंडया भी शामिल हैं।