inshorts

'द Ba***ds ऑफ बॉलीवुड' में प्रतिबंधित ई-सिगरेट के इस्तेमाल के लिए रणबीर के खिलाफ FIR की मांग

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने अभिनेता रणबीर कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ 'द Ba***ds ऑफ बॉलीवुड' में रणबीर को बिना किसी चेतावनी या डिस्क्लेमर के स्क्रीन पर प्रतिबंधित ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते हुए दिखाए जाने को लेकर एनएचआरसी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव से यह मांग की है।