'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' छोड़ने की खबरों पर कॉमेडियन कीकू शारदा ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में वेब शो 'राइज़ ऐंड फॉल' में नज़र आए कॉमेडियन कीकू शारदा ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' छोड़ने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, "मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मुझे कपिल का शो बहुत पसंद है...ऐसा कभी नहीं होगा कि मैं यह शो छोड़ूंगा...मैं सच में उस शो में बहुत एंजॉय करता हूं।"