inshorts

'दंगल' के निर्देशक ने बताया- आमिर ने फिल्म के लिए हां कहने में एक साल क्यों लगाया

निर्देशक नितेश तिवारी ने खुलासा किया कि आमिर खान ने फिल्म 'दंगल' के लिए हां कहने में एक साल का वक्त लिया था। उन्होंने बताया, "आमिर को स्क्रिप्ट पसंद आई थी..लेकिन उस समय वह उम्रदराज़ किरदार निभाने के लिए तैयार नहीं हुए।" बकौल तिवारी, 'पीके' की रिलीज़ से पहले दोबारा स्क्रिप्ट सुनाई तो आमिर ने फिल्म करने का फैसला किया।