एक यूज़र का दावा है कि ऐक्टर प्रभास अभिनीत हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' के मेकर्स ने उसे फिल्म को लेकर अपने नेगेटिव रिव्यूज़ हटाने के लिए करीब ₹14,000 की पेशकश की है। यूज़र ने स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, "यह क्या हो रहा है यार! ये मुझे इसे डिलीट करने के लिए पैसे दे रहे हैं! डिलीट नहीं होगा।"