inshorts

'देवदास' के सेट के लिए मुंबई के सारे जेनरेटर ले लिए गए थे, टल गई थीं शादियां: सिनेमैटोग्राफर

फिल्म 'देवदास' में बतौर सिनेमैटोग्राफर काम करने वाले बिनोद प्रधान ने एक इंटरव्यू में बताया है, "चंद्रमुखी के कोठे का सेट बनाना काफी मुश्किल था।" उन्होंने कहा, "मैंने सेट की लाइटिंग के लिए मुंबई के सभी जेनरेटर इस्तेमाल कर लिए थे इसलिए मुंबई में कई शादियां टल गई थीं। शादियों में इस्तेमाल करने के लिए जेनरेटर नहीं बचे थे।"