'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाया 246% का प्रॉफिट, बनी 15वीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म

कोईमोई के मुताबिक, अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' ने वर्ल्डवाइड ₹595.38 करोड़ की कमाई कर बॉलीवुड की ऑल टाइम 15वीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म का दर्जा हासिल किया है। ₹110 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 246.25% का प्रॉफिट दिया। हालांकि, फिल्म ₹400 करोड़ घरेलू और ₹600 करोड़ वर्ल्डवाइड के माइलस्टोन से चूक गई।