धारावाहिक 'अनुपमा' फेम ऐक्ट्रेस रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा ने रुपाली का नाम लिए बगैर इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, "मेरे जन्मदिन पर कोर्ट की सुनवाई शेड्यूल करने के लिए दुष्ट सौतेली महिला का धन्यवाद।" उन्होंने लिखा, "बहुत अच्छी हैं आप और 4 महीनों से मुझपर निगरानी रखने और सोशल मीडिया की नीतियों का उल्लंघन करने के लिए धन्यवाद।"