टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, गांधीनगर के यासीन बलोच और बनासकांठा के अयूबखान बलोच ने फिल्म 'धुरंधर' के एक डायलॉग को लेकर गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने निर्देशक आदित्य धर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने फिल्म में संजय दत्त के डायलॉग 'मगरमच्छ पर भरोसा कर सकते हैं पर बलोच पर नहीं' को आपत्तिजनक बताया है।